আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘दसवीं’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार दिखे अभिषेक; ‘सख्त छोरी’ यामी भी लगीं धांसू

Published on: March 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेता अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेडेट फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर देख कर लग रहा है कि एक बार फिर से अभिषेक ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं. ट्रेलर में अभिषेक अशिक्षित नेता गंगाराम चौधरी के लुक में बेहद शानदार लग रहे हैं. वहीं सख्त आईपीएस ऑफिसर बनीं यामी गौतम बेहतरीन लग रही हैं. बिमला देवी के कैरेक्टर में एक्ट्रेस निमरत कौर भी एकदम परफेक्ट दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर की शुरुआत एक सनसनी खबर से होती है, जिसमे कहा जा रहा है कि आज सुबह की सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि टीचर भर्ती घोटाले में एसआईटी की छानबीन होने तक चीफ मिनिस्टर गंगाराम चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.’ बाद अभिषेक अपनी जाट लुक के साथ सामने आते हैं. हालांकि आगे क्लिप में वह सेंट्रल जेल के सामने दिखते हैं.

https://Samsung Galaxy A53 5G भारत में लॉन्च, पानी से भी खराब नहीं होगा यह फोन

ट्रेलर में टीचर भर्ती घोटाले में फंसे मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी (अभिषेक बच्चन) का हरियाणवी टोन और लुक देखते ही बन रहा है. जेल में जहां एक तरफ अभिषेक SIT की छानबीन के चॉर्जर को झेलते दिख रहे हैं, तो वहीं अपने दसवीं पास होने के सपने भी जेल के अंदर बुनते हुए दिख रहे हैं. ट्रेलर में सख्त ऑफिसर बनी यामी गौतम हर वक्त अभिषेक को अनपढ़, गवार कहकर उनकी खिल्ली उड़ाती देखी जा सकती हैं. अभिषेक की वाइफ बिमला देवी के कैरेक्टर में एक्ट्रेस निमरत कौर भी अपने लुक के साथ न्याय करती हुई दिख रही हैं. ट्रेलर में सभी किरदारों को बहुत ही बखूबी तरीके से इंट्रोड्यूज करवाया गया है. बता दें कि दसवीं 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसका प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ-साथ जियो सिनेमा पर भी किया जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now