दंतेवाड़ा. कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने दंतेवाड़ा उपचुनाव जीत लिया है. उन्होंने जनता को जीत का श्रेय दिया है. देवती कर्मा को इस चुनाव में 11192 वोटों से बड़ी जीत मिली है. देवती कर्मा पहले राउंड से ही आगे रहीं. पहले राउंड में 17सौ वोटों से शुरू हुआ बढ़त का सिलसिला अंतिम राउंड तक बरकरार रहा. दंतेवाड़ा उपचुनाव में ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को कुल 50028 वोट मिले. देवती कर्मा को भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी से टक्टर मिली. ओजस्वी मंडावी को कुल 38836 वोट मिले.
http://अघोषित बाड़े में रखे 11 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने कराई जांच
भाजपा और कांग्रेस के अलावा उपचुनाव में 7 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे. तीसरे नंबर पर सीपीआई के भीमसेन मंडावी रहे. भीमसेन को 7664 वोट मिले. चौथे नंबर पर नोटा रहा. नोटा को 5779 वोट मिले. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जोगी कांग्रेस) के प्रत्याशी सुजीत कर्मा को 1393 वोट मिले. इनके अलावा बसपा के हेमंत पोयाम को 1252 वोट, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजय नाग को 3457 वोट, आम आदमी पार्टी के बल्लूराम भावानी को 1533 वोट, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के योगेश मरकाम को 2119 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी सुदरुराम कुंजाम को 2545 वोट मिले.
http://VIDEO : ‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी, ड्रामा, कंफ्यूजन की फुल डोज है फिल्म
दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जनता ने अपना आशीर्वाद देकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कामों पर अपने दृढ़ विश्वास की मोहर लगाई है।
यह जीत स्व. श्री महेंद्र कर्मा जी के सपनों की भी जीत है।
श्रीमती देवती कर्मा जी को बधाई एवं शुभकामनाएं! https://t.co/zh7CaodxJM
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 27, 2019







