नई दिल्ली. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया. इस खास मौके पर उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन साथ नजर आए. अमिताभ बच्चन ने पुरस्कार मिलने के बाद भारत सरकार के साथ देश की जनता का भी धन्यवाद किया. अमिताभ ने कहा कि मैं यहां तक भारत की जनता के कारण पहुंचा हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया. अमिताभ ने कहा, ‘भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी… सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी… मुझे इस सम्मान के लायक समझने के लिए धन्यवाद. फिल्म उद्योग के निर्माता, निर्देशकों का साथ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा भारत की जनता ने मेरा साथ दिया है.
http://पंचायतों का कारनामा… बिना काम प्रारंभ कराए आचार संहिता के बावजूद निकाली 14वें वित्त की राशि!
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना 50 साल पहले हुई थी और इतने ही वर्ष मुझे इस फिल्म उद्योग में हो गए हैं.’ अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘पुरस्कार को मैं बहुत ही विनम्रता से स्वीकार करता हूं, आभार प्रकट करता हूं. जब इस पुरस्कार की घोषणा हुई तो मेरे मन में एक संदेह उठा कि क्या कहीं ये संकेत है मेरे लिए कि अब बहुत काम हो गया अब घर बैठकर आराम कीजिए. अभी तो बहुत काम करना बाकी है और आगे भी संभावनाएं बन रही हैं जहां मुझे काम करना पड़ेगा.’
http://हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री, 3 मंत्रियों ने भी ली शपथ










