আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

CRPF के ASI ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

Published on: September 16, 2020
---Advertisement---

सुकमा. एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. जवान के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बिदर जिला निवासी के. शिवानंद (49) सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर थे. यहां गादीरास थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में उन्हें डिप्लॉयड किया गया था. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे बैरक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इस पर साथी जवान भागकर वहां पहुंचे तो शिवानंद खून से लथपथ पड़े हुए थे. मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है.

http://हिना-धीरज का गाना ‘हमको तुम मिल गए’ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री


पंचायत अधिनियम के तहत शासित जनपद पंचायतों के कर्मचारियों के वेतन के लिए 30.39 करोड़ जारी

रायपुर. राज्य शासन के पंचायत संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी 146 जनपद पंचायतों में कार्यरत पंचायत अधिनियम के तहत शासित कर्मचारियों के वेतन और मानदेय के भुगतान के लिए 30 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि जारी की गई है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम द्वारा आरोपित पंजीयन शुल्क की राशि पंजीयन विभाग से प्राप्त होने के बाद पंचायत संचालनालय द्वारा यह राशि सभी जनपद पंचायतों को जारी कर दी गई है. श्री सिंहदेव ने पंचायत अधिनियम के तहत शासित जनपद पंचायत कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता जताते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में वेतन एवं मानदेय के भुगतान के लिए राशि जारी करने के निर्देश दिए थे.

http://सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर जीत सकते हैं 1.75 लाख तक के पुरस्कार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now