सुकमा. शनिवार सुबह एक सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का कारण अज्ञात है. घटना दोरनापाल क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार ओड़िशा के झारसुगड़ा निवासी कमलाकांता सीआरपीएफ 223 बटालियन में तैनात था. उनकी ड्यूटी सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगी थी. बताया जा रहा है कि तड़के कैंप में ही उन्होने खुद को गोली मार ली. आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो उसका शव पड़ा था. गोली उसने अपने सिर पर मारी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई.
खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया पीडीएस दुकानों तथा रेडी टू ईट निर्माण इकाइयों का निरीक्षण
रायपुर. छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने अम्बिकापुर जिले के पीडीएस दुकानों,नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केंद्रों एवं पूरक पोषण आहार निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया. अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित पीडीएस दुकानों के निरीक्षण के दौरान स्टॉक के भौतिक सत्यापन में खाद्यन्न की मात्रा अधिक पाए जाने पर दुकान के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही सभी दुकानों में टोल फ्री नंबर तथा निगरानी समिति का नाम प्रदर्शित करने के निर्देश दिए. उन्होंने दुकान आए हितग्राहियों से दुकान में मिलने वाले राशन सामग्री के संबंध में पूछताछ की. इसके बाद पोषण सुरक्षा के तहत माताओं एवं शिशुओं को मिलने वाले रेडी टू ईट निर्माण इकाई का निरीक्षण कर पूरक पोषण आहार के गुणवत्ता की जानकारी ली और जांच दल को पूरक पोषण आहार के नमूना लेने कहा.
इसके साथ ही संचालक समूह को शासन द्वारा निर्धारित मानदंड में खाद्य सामाग्री मिश्रण करने कहा. श्री बाबरा ने लखनपुर एवं उदयपुर के विभिन्न पीडीएस दुकानों तथा रेडी टू ईट निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बेला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित रेडी टू ईट निर्माण इकाई बंद पाए जाने पर पंचनामा तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने अम्बिकापुर स्थित सर्किट हाउस में खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा विभाग तथा आदिवासी विकास विभाग के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य खाद्य आयोग के टॉल फ्री नंबर संस्थानों में प्रदर्शित कराने तथा खाद्यन्न सुरक्षा सुनिश्चित कराने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.
http://IPL 2020 : RR ने KXIP को 7 विकेट से हराया, प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार
वन्य प्राणी तेंदुआ के अवैध शिकार में चार आरोपियों को जेल https://t.co/EKMdkissjh
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 30, 2020







