दंतेवाड़ा. सीआरपीएफ 195 बटालियन के बड़े गुडरा पोस्ट पर तैनात एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. जानकारी के मुताबिक घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है. मृतक जवान का नाम सुब्रतो सरकार (28) है, जो कि बंगाल का रहने वाला है. जवान शादीशुदा था और एक उसकी एक बच्ची भी है. जिस वक्त यह घटना घटी, उस वक्त जवान टावर मोर्चे पर था और घर वालों से फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बता दें कि सुकमा जिले के चिंतागुफा इलाके में एलमागुंडा के पास शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं. जबकि 16 जवान घायल हैं.
http://पीएम मोदी की देशवासियों से अपील- जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहिए
लापता जवानों में से कुछ जवानों को ढूंढ निकाला गया है. हालांकि अभी भी कुछ जवान लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि शनिवार को बुरकापाल से डीआरजी के टीम स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम देने निकली थी. जहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दिया. जिसमें कई घायल और कई जवान लापता हो गए थे. जिनकी खोजबीन करने के लिए डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की टीम रात भर जंगल में घूमती रही. सुबह तक कुछ लापता जवान वापस कैंप आ गए, कुछ को ढूंढ निकाला गया है, तो कुछ अभी भी जवान लापता बताए जा रहे हैं. घायल 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें से 12 जवानों की हालत सामान्य है एवं 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज जारी है. कई बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने और घायल होने की खबर है. जबकि एक नक्सली शव बरामद कर लिया गया है.
http://‘साहू समाज का इतिहास गौरवशाली, भक्त माता कर्मा ने अच्छे कामों के लिए सदैव किया प्रेरित’







