আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5 दिन बाद नक्सलियों ने CRPF जवान राकेश्वर सिंह को किया रिहा

Published on: April 8, 2021
---Advertisement---

बीजापुर. 3 अप्रैल को जोनागुड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ के बाद बंधक बनाए गए CRPF जवान राकेश्वर सिंह को नक्सलियों ने छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि राकेश्वर इस समय तर्रेम में 168वीं बटालियन के कैंप में है. वहां उनका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है. ​​​​​​राकेश्वर की रिहाई के बाद उनकी पत्नी मीनू ने कहा कि आज मेरी जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन है. मुझे उनके लौटने का पूरा भरोसा था. इसके लिए सरकार का धन्यवाद. वहीं उनकी मां कुंती देवी ने कहा कि हम बहुत ज्यादा खुश हैं.

http://कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य में अनुपस्थित 42 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस

जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं, उनका भी धन्यवाद करती हूं. भगवान का भी धन्यवाद करती हूं. जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था, पर विश्वास नहीं हो रहा था. बता दें कि बीजापुर जिले के टेकुलगुडम में शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई है. सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच साढ़े चार घंटे तक मुठभेड़ चली. 30 घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें 13 का इलाज रायपुर और 18 का बीजापुर में चल रहा है. नक्सलियों ने भी अपने 5 साथी मारे जाने की बात मानी थी.

http://फिल्ममेकर की पत्नी और बेटी ने खुद को जिंदा जलाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now