আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: November 22, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तराखंड की Crayon Motors ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Envy लॉन्च किया है. इसे युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. क्रेयॉन एन्वी इलेक्ट्रिक स्कूटर की लंबाई 1,880mm, चौड़ाई 710mm और ऊंचाई 1,120mm है. स्कूटर की लोडिंग कपैसिटी 150 किलोग्राम है. इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय वील्ज दिए गए हैं. स्कूटर में जियो टैगिंग, साइड स्टैंड सेंसर, यूएसबी पोर्ट और बड़ा बूट स्पेस जैसे अडवांस्ट फीचर्स हैं. स्कूटर के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें रिजेनरेटिव एनर्जी के साथ इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम (E-ABS) है. स्कूटर के VRLA वेरियंट की कीमत 53 हजार और लिथियम-आयन बैटरी वाले वेरियंट की कीमत 65 हजार रुपए है. एन्वी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 12 महीने की वॉरंटी दी जा रही है.

http://शादी में मिले रुपए नहीं गिन पाया दूल्हा, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बरात

लुक की बात करें, तो स्कूटर के ऐप्रन पर ट्विन पॉड हेडलैम्प, हैंडलबार के पास टॉप पर एलईडी इंडकेटर्स और पीछे बैठने वाले के लिए बैक रेस्ट दिया गया है. स्कूटर पर दी गई शार्प लाइन्स और क्रीज इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. इसमें कीलेस इग्निशन, सेंट्रल लॉकिंग फंक्शन, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स मौजूद हैं. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन कलर्स- सुपर वाइट, ब्लू और ऑरेंज में पेश किया गया है. क्रेयॉन के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 वॉट BLDC मोटर और 48/60V वॉल्व रेग्युलेटेड लीड एसिड (VRLA) बैटरी पैक दिया गया है. इसके अलावा इसमें लिथियम-आयन बैटरी का भी विकल्प है. लिथियम-आयन बैटरी वाला वेरियंट 2-3 घंटे और VRLA वेरियंट 5-6 घंटे में फुल चार्ज होगा. एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किलोमीटर तक चलेगा. इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now