खरसिया. जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था किस कदर चरमराई हुई हैं, इसका जीता जागता उदाहरण आज केआई टी कोविड केयर हॉस्पिटल रायगढ़ ने प्रस्तुत कर दिया है. जानकारी के अनुसार ग्राम सोनबरसा निवासी श्रीमती हरिवंश कुंअर 45 वर्ष इस अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं जिंदा भी है, जबकि 25 अप्रैल रविवार को अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मृत घोषित करते हुए डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है. साथ ही कहा है कि कल सुबह 11 बजे तक डेड बॉडी लेकर चले जाना!
ऐसे में स्वयं महिला सहित उनके अटेंडर एवं परिवार सकते में आ गए हैं. वहीं उन्होंने मृत बताई हुई महिला का वीडियो बनाकर हमें भेजा है, जिसे हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं. अब आपको समझना होगा कि जिन डॉक्टरों को हम भगवान मानते हैं, वे भी प्रदेश एवं जिले की चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किस कदर अपसेट हो गए हैं. लगता है वैश्विक महामारी ने सीधे इनके दिमाग पर असर डाल दिया है.
http://IPL 2021: जडेजा की आंधी में उड़ी RCB, CSK ने 69 रन से हराया
http://पुलिस ने क्रिकेट सट्टई में झटके दो विकेट, सुमतराम और नंदकिशोर ने खेली शानदार पारी
रायगढ़ जिले में 6 मई तक तक बढ़ा लॉकडाउन
रायगढ़. कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर रायगढ़ संपूर्ण जिला क्षेत्र को 27 अप्रैल 2021 रात्रि 12 बजे तक की अवधि हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया था. उन्होंने इस अवधि को बढ़ाते हुउ रायगढ़ जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 06 मई 2021 प्रात: 06 बजे तक पूर्ववत कंटेनमेंट जोन घोषित किया है. उपरोक्त दर्शित अवधि में रायगढ़ जिले की सभी सीमाएँ पूर्णत: सील रहेगी. यह आदेश 27 अप्रैल 2021 की रात्रि 12 बजे से लागू होगा. अत: इस आदेश के अंतर्गत अनुमति प्राप्त गतिविधियों का संचालन उसी अनुसार 28 अप्रैल से किया जा सकेगा.







