दुर्ग. भिलाई में टाउनशिप की सड़कों पर चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को भारी पड़ गया. दोनों की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बाद दुर्ग एसपी ने इन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देश दिया. टीम ने सिविक सेंटर से लेकर भेलवा तालाब नेहरू नगर को जाने वाले मार्ग के 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाला. फुटेज में मिले एक्टिवा सीजी 07 सीएफ 0919 नंबर की जब पुलिस ने तलाश की तो वो जवाहर नगर में एक घर के बाहर खड़ी मिली. मकान में जाकर पूछताछ करने पर बताया गया कि दो लड़कियां किराए से रह रही हैं. पूछताछ करने पर लड़कियों ने बताया कि वो एक्टिवा उनके दोस्त उदय सिंह और मोटरसाइकिल दोस्त जावेद की है. वे लोग उसके साथ जयंती स्टेडियम जिम गए थे.
https://गुजरात की अदालत ने कहा- गौ हत्या बंद हो जाए तो दुनिया की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी
पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक और एक्टिवा को जब्त कर लिया है. पुलिस ने दोनों लड़के और लड़कियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी लड़के जावेद (27) और दोनों लड़कियों को ग्लोब चौक पर बुलाया. एसपी ने सभी को चौक में ही जमकर फटकारा और पूछताछ की. एसपी ने दोनों लड़कियों को भी जमकर फटकार लगाई. एसपी ने बताया कि जिस बाइक में जावेद लड़की को घुमा रहा था वह चोरी की थी. चोरी करने वाले ने डेढ़ लाख की बाइक को जावेद को 9 हजार रुपए बेचा है. जो लड़की बाइक में बैठी थी वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जलाने के लिए इस तरह की हरकत कर रही थी.
https://अवैध कब्जा व चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश







