कांकेर. चरामा थाना इलाके से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दंपत्ति का नाम तरुण सुकदेव और प्रतिमा सुकदेव बताया जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 113 किलो गांजा बरामद किया है. बरामद किए गए गांजे की कीमत साढ़े 4 लाख रुपए बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से गांजा की तस्करी कर रहे थे. हाल ही में यह स्टॉक होली में बेचने के लिए लाया गया था. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.
http://Redmi Note 9 Pro, Pro Max भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
सुकमा में पहली बार होगी महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता
सुकमा. सुकमा में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सुकमा में पहली बार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 15 मार्च को मिनी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. इस दिन दो मैच खेले जाएंगे. इसके साथ ही महिलाओं की स्कूटी रैली भी निकाली जाएगी.
http://एसटीएफ जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात
सूचना के अधिकार पर कार्यशाला 18 को
बेमेतरा. सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत बुधवार 18 मार्च 2020 को प्रातः 11:30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष बेमेतरा मे जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी के लिए जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है. कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यशाला मे उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.







