रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव में महापौर, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे नहीं होंगे. इनका चुनाव सामान्य सभा के लिए चुने गए पार्षदों द्वारा करवाए जाएंगे. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में अब पार्षद ही महापौर और अध्यक्ष चुनेंगे. साथ ही ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा. यह फैसला छत्तीसगढ़ सरकार की सब कैबिनेट कमेटी ने लिया. बैठक के बाद समिति में शामिल केबिनेट मंत्री शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर और रविन्द्र चौबे ने यह जानकारी दी.
http://महिला पटवारी 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
नगरी प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि अब अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव होंगे इसका मसौदा तैयार है. इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा उसके बाद अध्यादेश लाकर इसे पूरा कर लिया जाएगा. मतपत्रों से ही नगरीय निकायों का चुनाव होगा. ईवीएम की जगह मतपत्रों से चुनाव कराने में निर्वाचन व्यय में कमी आएगी. आरक्षण रोस्टर के आधार पर जो पात्र है वही मेयर बन सकता है. वहीं, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव दलगत राजनीतिक से ही होगा.
http://ICC ने बदला सुपर ओवर का नियम, वर्ल्ड कप 2019 में हुई थी जमकर आलोचना







