महासमुंद. कोरोनाकाल में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व पार्षद निखिलकांत साहू ने कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाने ऑक्सीजनयुक्त निःशुल्क सेवा रथ एम्बुलेंस शुरू की है. जब पीड़ितों द्वारा सम्पर्क किया जाता है तो पार्षद निखिलकांत साहू स्वयं एम्बुलेंस चलाकर स्थल पर हाजिर हो जाते हैं औऱ पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाते हैं. पार्षद निखिलकांत साहू का कहना है कि इस संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियो और युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे भयमुक्त होकर आगे आएं औऱ जनता की मदद करें.
http://आदित्या हॉस्पिटल को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्रदाय की गई अनुमति पर रोक
जहाँ एक तरफ लोग अपने परिवार के सदस्यों को संक्रमण के भय से घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा रहे हैं वहीं मेरे परिवार द्वारा इस कार्य के लिए मुझे लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे मुझे सकारात्मक ऊर्जा मिल रही है. उन्होने लोगों से अपील की है कि ऐसे विपरीत परिस्थितियों में अपने आसपास, मित्र मंडल एवं परिजनों का साथ दें क्योंकि डर ही संक्रमण है और आत्मविश्वास ही वैक्सीन है. इस कार्य में रत्नेश साहू, वैभव मिश्रा, दामू साहू, शाहबाज़ राजवानी आदि का सहयोग मिल रहा है.
http://स्लोगन लिखे फ्लैक्स लगवा मोहल्ला समिति गठित कर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान







