कोरबा. जिले के वार्ड 53 के नदिया खड़ में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी के पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घर से काफी दूर डैम के ऊपर कोमल पटेल ने फांसी लगाई हैं. जानकारी के मुताबिक वार्ड 53 से दो पत्ती छाप में चुनाव लड़ रही रामबाई पटेल के पति कोमल पटेल की लाश आज सुबह बबूल के पेड़ पर झूलती मिली. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से कागज और पेन बरामद किया है. हालाकि सुसाइड नोट में किस बात का जिक्र है ये स्पस्ट नहीं हो पाया है. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वार्ड में चुनाव लड़ रहे पार्टी के प्रत्याशी उस पर दबाव बना रहे थे और कोमल को लगातार धमकी भी दी जा रही थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
http://Maruti Alto का नया टॉप मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ नेशनल ट्राइबल डॉन्स फेस्टिवल में होंगी शामिल
रायपुर. भारत में यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ रेनाटा लोक डेसालियन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 27 दिसंबर से होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगी. छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने नई दिल्ली में यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर ऑफिस में सौजन्य मुलाकात कर इस महोत्सव के लिए उन्हें आमंत्रित किया. परदेशी ने राजधानी रायपुर में 27 से 29 दिसंबर तक पहली बार आयोजित हो रहे इस नेशनल ट्राइबल डॉन्स फेस्टिवल के बारे में विस्तृत जानकारी दी. रेनाटा लोक डेसालियन ने इस आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए इसमें शामिल होने की सहमति प्रदान की है.
http://कभी बेचता था गोलगप्पे, अब राजस्थान रॉयल्स ने करोड़ों रुपए में खरीदा







