जगदलपुर. आबकारी मंत्री कवासी लखमा शनिवार को जगदलपुर दौरे पर थे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की. राहुल गांधी दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं जो सिर्फ एक टी-शर्ट और पेंट फहनकर ठंड में कई हजार किमी की पैदल यात्रा निकाले हैं. कवासी लखमा ने कहा कि मेरा बेटा इस यात्रा में शामिल होने गया था, लेकिन मैं नहीं जा पाया. इसलिए अब 30 जनवरी को मैं कश्मीर जाकर राहुल गांधी से मुलाकात करूंगा. उनके पैर छूकर माफी मांगूंगा. राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें. वे आने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री बने इसके लिए वैष्णोदेवी के दरबार जाकर मन्नत मांगूंगा.
https://दुनियाभर में ‘पठान’ का जलवा, चार दिन में वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़
तीन तबला का एक साथ प्रयोग कर दिखाया कला का जौहर
रायपुर. राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों से आए युवाओं ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन-वादन का मनमोहक प्रदर्शन किया. बिलासपुर संभाग के सक्ती से आए प्रतिभागी कमलेश चौहान ने तीन तबलो का एक साथ प्रयोग कर कला का अनूठा जौहर प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक दीर्घा संगीत प्रेमियों तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. गौरतलब है कि रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के पहले दिन ऑडिटोरियम के संकल्प और सिद्धी हॉल में आयोजित हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में युवाओं की आकर्षक प्रस्तुति ने समां बांध दिया.
https://Mahindra Bolero Neo Limited Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







