महासमुंद. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसराज (बाला) चंद्राकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उन्होने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर की अवैध रेत भंडारण की जांच की मांग करना तथा पूर्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर का लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को लिखी चिट्ठी इस बात का प्रमाण है कि महासमुंद जिले में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में जिले के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. ज्ञात हो कि महासमुंद जिले से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रेत का अवैध परिवहन किया जाता है. श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बनते ही आज महासमुंद जिले की पहचान पूरे प्रदेश भर में भ्रष्टाचार को लेकर बनती दिख रही है.
http://पंजाबी मानव सेवा समिति एवं लायंस क्लब द्वारा मास्क और सेनिटाइजर वितरित
पूर्व में भी भ्रष्टाचार के मामले को लेकर महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ एक अधिकारी द्वारा अपने ही विभाग में पदस्थ दूसरे अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठना तथा जांच होने पर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए जाना इसका प्रमुख उदाहरण है कि कांग्रेस की सरकार जब से छत्तीसगढ़ में बनी है तब से भ्रष्टाचार के मामले भी बढ़ रहे हैं. आज आलम यह है कि कांग्रेसियों को ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की बात करनी पड़ रही है. उन्होने आगे कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक द्वारा लगाए गए आरोप अगर सही है तो रेत माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा से निलंबित करके सरकार ये साबित करें कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, और अगर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अग्नि चंद्राकर का आरोप बेबुनियाद है तो कांग्रेस को खुली चुनौती है कि उन पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार के संरक्षक होने की बात को झूठा साबित करें.
http://2021 Range Rover Evoque भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास
श्री चंद्राकर ने कहा कि जल्द ही युवा मोर्चा की टीम बनाकर वे खुद इस मामले को लेकर जिला खनिज अधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत कर मौके पर पहुंचकर युवा मोर्चा की टीम की मौजूदगी में रेत भण्डारण की भौतिक सत्यापन करवाएंगे. जिससे यह साफ हो सके कि जितनी मात्रा में रेत भंडारण करने की अनुमति प्रदान की गई है उसी मात्रा में वहां पर रेत है की नहीं. उन्होने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन द्वारा रेत की मात्रा का वेरिफिकेशन नहीं किया जाएगा तब तक युवा मोर्चा की टीम मौके पर ही धरना देगी.
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 23 हजार करोड़ के इमरजेंसी पैकेज का ऐलान https://t.co/a4mcw5beuo
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 8, 2021







