रायपुर. चीन से लौटे दुर्ग के तीन संदिग्धों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है. पुणे के राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब से शुक्रवार को तीनों की रिपोर्ट भेजी गई. जांच रिपोर्ट में पाया गया कि तीनों संदिग्धों में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है. हालांकि अभी दो संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है. इनमें एक दुर्ग व दूसरा अंबिकापुर का है. दरअसल, दुर्ग जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की कोरोना वायरस के संदिग्ध कै तौर पर पहचान की हुई थी. जिसके बाद तीनों संदिग्धों से सेंपल लेकर जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया था. तीनों लोग चाइना की यात्रा पर गए थे और 17-18 जनवरी को वे वहां से वापस दुर्ग लौटे थे. उन्हें एडवायजरी के साथ ऐहतियातन निगरानी में रखा गया था.
http://लंबित न्यायालयीन प्रकरण प्रस्तुत करने में लापरवाही, एपीओ, बीईओ और सहायक ग्रेड-3 को नोटिस
कोनी में 11 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प
बिलासपुर. मॉडल कैरियर सेंटर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बिलासपुर द्वारा 11 फरवरी 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 03.00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यशस्वी ग्रुप अंतर्गत कुल 370 (महिला आवेदकों के लिए 50 पद आरक्षित) पदों के लिए भर्ती संबंधी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे रोजगार के इच्छुक आवेदक-आवेदिका जिन्होंने डिप्लोमा/डिग्री-मैकनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशल में उत्तीर्ण हैं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों, फोटो सहित शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कोनी बिलासपुर में शामिल हो सकते हैं. विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं.
http://होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार







