धमतरी. वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों के लिए आगामी एक मई से शुरू होने वाला कोरोना टीकाकरण अभियान स्थगित किया गया है. जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीके साहू ने बताया कि वर्तमान में जो टीकाकरण अभियान चल रहा है, वह वैसा ही चलता रहेगा.
http://टीकाकरण के खिलाफ भ्रामक और अफवाहों का दुष्प्रचार करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर
कोविड नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम
जांजगीर-चांपा. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा है. कोई भी व्यक्ति कोविड-19, संक्रमण से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना देने या सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर- 07817-222123 पर संपर्क कर सकता है. कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा.
http://यह कैसी अफसरशाही? सच कहने पर पत्रकार के विरुद्ध प्रशासन ने दर्ज करवाई एफआईआर
शिकायतें दर्ज कराने कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नंबर
रायपुर. कोरोना मरीजों को अगर चिकित्सालयों में इलाज के दौरान किस प्रकार अधिक राशि लेने, राशि वसूली के लिए डेड बॉडी नहीं देने, एंबुलेंस आदि के लिए अधिक राशि वसूलने जैसी शिकायतें आती है ,तो वे जिला कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के निर्देश पर कोरोना के जिला कंट्रोल रूम में हेल्पलाईन नंबर जोड़ा गया है. इसका नंबर +91 86022 70023 है.







