पिथौरा. स्थानीय पुलिस द्वारा रविवार को पकड़े गए अवैध शराब के तीन आरोपियों में एक आरोपी कोरोना संक्रमित पाए जाने से अब स्थानीय पुलिस में भी हड़कम्प की स्थिति है. ज्ञात हो कि न्यायालय में पेश करने के पूर्व जब आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया तब एक आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉज़ीटिव आई थी. कैलाशपुर निवासी आरोपी को कोविड अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय ने थाना का प्रभार लेते ही अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम चलाकर एक ही दिन में तीन मामलो में तीन आरोपियों से करीब 35 लीटर से अधिक शराब जब्त की है.
http://छत्तीसगढ़ में 2100 नए कोरोना मरीज मिले, महासमुंद से 125 केस
पकड़े गए आरोपियों में टप्पा में ललित होटल/ढाबा का संचालक ललित राउत द्वारा लोगों को शराब पिलाने की सुविधा डिस्पोजल गिलास, पानी अपने होटल में बैठाकर उपलब्ध कराते पाए जाने पर उनके कब्जे से 2 नग पौवा देशी प्लेन मदिरा 180-180 ML प्रति 80 रुपए कुल 360 ML कुल कीमती 160 रुपए सील पैक हालत में, 2 नग पौवा खाली शीशी देशी प्लेन मदिरा 180-180 ML का उपयोग किया हुआ जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 2 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिससे शराब की गंध आ रही है को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की गई. ग्राम गोपालपुर निवासी आरोपी नीलकुमार बरिहा पिता बूंदराम बरिहा (23) द्वारा घर के एक कमरे में अवैध रूप से बिक्री हेतु एक हल्के पीले रंग की 30 लीटर के प्लास्टिक जरिकेन में लगभग 25 लीटर हाथ भट्ठी की बनी कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 5000 रुपए) रखे मिलने पर आरोपी के कब्जे से जब्त की गई. आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इसके अलावा ग्राम कैलाशपुर निवासी 26 वर्षीय युवक से ग्राम गोपालपुर कामाख्या जाने वाले रोड पर अवैध रूप से बिक्री हेतु एक जरिकेन सफेद रंग में करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी का बनी कच्ची महुआ शराब (कीमती लगभग 1000 रुपए) मिलने पर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
http://परिवार में एक मरीज़ की पहचान होने पर सम्पूर्ण परिवार को पॉज़ीटिव मानकर तत्काल शुरू होगा इलाज़
कार्रवाई में मुख्यतः निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, निरीक्षक नसीमुद्दीन, महिला प्रधान आरक्षक चंचल बंसवार, आरक्षक जुनैद खान, दानवीर कर्ण, विजय जांगड़े, दुधेश साहू, ठाकुरेश्वर भूआर्य शामिल थे. बता दें कि कोरोना इफेक्ट से जिले भर में अभी भी तीन पुलिस थाना सील है. इसमें जिले का सबसे बड़ा थाना बसना सील होने से इसे सराईपाली थाना से संचालित किया जा रहा है. पटेवा थाना सील होने से उसे पिथौरा से संचालित किया जा रहा है एवं खल्लारी थाना भी सील किया गया है. जिसे बागबाहरा से संचालित किया जा रहा है. अब पिथौरा थाने में भी पकड़ा गया एक आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है. ज्ञात हो कि शराब पकड़ने की कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की थी.
Tata Harrier का नया वेरिएंट लॉन्च, सनरूफ के साथ मिलेंगे ये फीचर्स https://t.co/wT6WOMVvMQ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 6, 2020







