रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को रिकॉर्ड 808 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 267, दुर्ग से 92, रायगढ़ से 74, राजनांदगांव से 58, बस्तर से 48, बिलासपुर से 44, बालोद से 34, कांकेर से 31, कोरबा से 21, नारायणपुर से 20, जशपुर से 19, सुकमा से 16, जांजगीर-चांपा से 15, बीजापुर से 12, सरगुजा से 11, कोरिया व सूरजपुर से 9-9, गरियाबंद व धमतरी से 5-5, दंतेवाड़ा से 4, कबीरधाम से 3, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर व कोंडागांव से 2-2, मुंगेली से 1 हैं.
जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 249 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 8 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16833 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 5828 है. वहीं अब तक 10847 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 158 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://ट्यूशन फीस के अतिरिक्त फीस न लिया जाए, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर
गौठानों में खाद बनाने की रफ्तार हुई तेज, बिलासपुर में 2 हजार 650 क्विंटल खाद का उत्पादन
रायपुर. सुराजी गांव योजना के तहत बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों में ग्रामीण क्षेत्रों के 72 गोठानों में स्व सहायता समूहों द्वारा 2 हजार 650 क्विंटल से अधिक खाद का उत्पादन किया गया है. जिनमें 700 क्विंटल से अधिक खाद बेचे भी जा चुके हैं. जिले के विकासखंड बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के गोठानों में 103 वर्मी बेड, 407 वर्मी टैंक, 342 नाडेप टांका, स्थापित हैं जिनके माध्यम से 940 क्विंटल वर्मी खाद और 1752 क्विंटल नाडेप खाद का उत्पादन किया गया है. बिल्हा विकासखंड के 21 गोठानों में 1671 क्विंटल खाद, कोटा के 15 गौठानों में 609 क्विंटल, मस्तूरी के 19 गौठानों में 82 क्विंटल और तखतपुर के 17 गोठानों में 287 क्विंटल खाद बनाया गया है. निर्मित खादों को उद्यानिकी विभाग, वन विभाग की नर्सरियों में उपयोग किया जा रहा है.
http://The Big Bull से इलियाना का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा अलग अंदाज
Today 107 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 808.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/598LHJa0Rt
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 18, 2020
Today 701 new COVID-19 cases and 8 deaths in the last 24 hours, taking active cases to 5,721 and deaths to 158. A total of 10,847 have been discharged in the state so far.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Oh9wCuZBi2
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 18, 2020







