আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना का कहर : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 1287 नए मरीज मिले, 15 की मौत

Published on: August 25, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को रिकॉर्ड 1287 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 455, रायगढ़ से 120, बिलासपुर से 104, राजनांदगावं से 85, दुर्ग से 72, दंतेवाड़ा से 70, बस्तर से 48, सरगुजा से 40, महासमुंद व कांकेर से 38-38, बलौदाबाजार से 36, सुकमा से 28, धमतरी से 26, बीजापुर से 25, सूरजपुर से 24, नारायणपुर से 16, कोण्डागांव से 13, कबीरधाम से 11, कोरबा से 10, गरियाबंद से 7, जांजगीर-चांपा व अन्य राज्य से 5-5, बालोद से 4, जशपुर से 2, बेमेतरा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरिया व बलरामपुर से 1-1 हैं.

जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 308 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 15 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 23341 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 9388 है. वहीं अब तक 13732 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 221 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://मुख्यमंत्री ने बिलासपुर-भोपाल वाणिज्यिक विमान सेवा शुरू करने के निर्णय का किया स्वागत

रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक

कांकेर. ऑनलाइन रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प के लिए पंजीयन 29 से 31 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है. जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि रोजगार कार्यालय के माध्यम से नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन रोजगार के लिए विनायक जॉब कन्सलटेंसी रायपुर में आयोजित किया जाएगा. निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा 85 रिक्त पद जैसे- बैंक ऑफिसर, फ्रंट आफिस, टेलीकालर, एकाउंटेंड, इलेक्ट्रीशियन वेल्डर फिटर और सेल्स के लिए ऑनलाइन भर्ती की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कांकेर में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर संपर्क कर सकते है.

http://जमीनी सच कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन को साबित कर रहा : साय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now