पिथौरा. सरकड़ा सहकारी समिति अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बदले जाने के विरुद्ध शनिवार को किए गए चक्काजाम आंदोलन में कोरोना बम फूटा और एक शासकीयकर्मी सहित कुल चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. दूसरी ओर स्थानीय पुलिस ने सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध धारा 147 एवं 341 भादवि के अलावा प्रतिबंधात्मक धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूर्व घोषणा के अनुसार ग्राम सरकड़ा के करीब सैकड़ा भर से अधिक ग्रामीणों ने महिलाओं एवं बच्चों को लेकर प्रशासनिक समझाइस को नजरअंदाज करते हुए नगर से चार किलोमीटर दूर स्थित पोटापारा के पास चक्काजाम कर दिया.
http://रिलीज के साथ वायरल हुआ खेसारीलाल का नया गाना ‘तू लड़की है, ऑक्सीजन नहीं’
इस दौरान पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को लगातार समझाते रहे बावजूद रास्ता जाम रखने के कारण पुलिस ने ग्रामीणों को बलपूर्वक उठाकर मार्ग खुलवाया था. सभी ग्रामीणों को नगर के समीप स्थित एकलव्य स्कूल में रखकर कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई कुल 112 ग्रामीणों पर की गई जिसमें 52 महिला एवं 60 पुरुष शामिल हैं. ग्रामीणों को एकलव्य स्कूल लाकर पहले सभी पर प्रतिबंधित धारा 151 के तहत कार्रवाई कर कोरोना टेस्ट करवाया गया. स्थानीय बीएमओ डॉ. टी अग्रवाल ने बताया कि टेस्ट में 3 ग्रामीण एवं एक सरकारी कर्मी पॉजिटिव पाए गए. सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है. इधर, थाना प्रभारी केशव कोसले के अनुसार चक्काजाम कर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध भादवि की धारा 147 एवं 341 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का मार्च में होगा भुगतान : भूपेश







