महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने घरों में रहकर कोरोना से लड़ाई में अपना योगदान देने की बात कहते हुए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयास से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन व राशन सामाग्री उपलब्ध कराने की अच्छी व्यवस्था की जा रही है. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि लॉकडाउन का खत्म होना या फिर इसमें शिथिलता दिया जाना इस बात पर निर्भर होगा कि हम उसका कैसे पालन करते हैं और सामाजिक दूरी बनाए रखते हैं.
http://19-20 अप्रैल को संपूर्ण लॉकडाउन, मेडिकल और पेट्रोल पंप को छूट
संकट की इस घड़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करके घरों से निकलना उपयुक्त नहीं होगा. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में किस तरह से लॉकडाउन में ढिलाई दी जा सकती है. इसके लिए कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करवाना होगा. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है. राशनकार्डधारियों को जहां दो माह का राशन निशुल्क प्रदान किया गया है. वहीं बिना राशन कार्ड के भी जरूरतमंदों को राशन देने का फैसला लिया गया है.
http://स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना केस बढ़ने में आई 40% की कमी, 80 फीसदी लोग हो रहे ठीक







