पिथौरा. पटेवा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चोरी के प्रकरण की जांच कर तीन आरोपियों को चोरी के समान के साथ धर दबोचा. चोरी की वजह ठेकेदार द्वारा मजदूरों को मजदूरी भुगतान नहीं किया जाना है. स्थानीय एसडीओपी पुपलेश पात्रे ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को प्रार्थी सुरेश प्रसाद त्यागी द्वारा लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उनके काम करने वाले मजदूर एवं वाहन चालक द्वारा किराए के मकान में रखे बिजली सामानों को चोरी कर लिया गया है. प्रार्थी की शिकायत पर थाना पटेवा में धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान ठेकेदार के यहां काम करने वाले मजदूरों में सागर यादव (24), होरीलाल ध्रुव (20), लेखराम साहू (19) सभी साकिनन ग्राम बावनकेरा थाना पटेवा, सुनील कुमार ध्रुव (22), रमेश कौशिक (52), विजय कोल (30) सभी साकिनान ग्राम नवापारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को थाना लेकर पूछताछ की गई.
http://ओड़िशा तट से टकराया चक्रवात यास, कल झारखंड में देगा दस्तक
पूछताछ में ही सभी ने चोरी का जुर्म कबूल लिया और बिजली सामान एबी केबल, बारबेट तार, रैबिट कंडेक्टर, डीपी चैनल, डीपीआर चैनल, स्टे वायर, बी क्रास आर्म, क्लेम्प आई हुक एलटी, क्रास आर्म बेल्डिंग चैनल, स्टे राड, रस्सा, फावडा, सब्बल, कुप्पी, टूल बाक्स, स्टेवायर कटर, हेड ग्लेब्स जुमला कीमती लगभग 7 लाख रुपए का सामान चोरी करना कबूल किया. अरोपीयों के कब्जे से 25 नग लोहे का पांच होल क्लेम्प, 10 नग लोहे का आई क्लेम्प, एबी केबल चार बंडल (25mm), 4 रैबिट कंडेक्टर ढाई बंडल, साढ़े 04 बंडल बारबेट तार, 3 नग लोहे का सब्बल, 1 रापा लकड़ी का मूठ लगा हुआ, 32 नग एलटी डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स, 25 नग वी क्रास कुल कीमत 6,50,000 रुपए एवं चोरी का सामान परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन पिकअप क्रमांक CG 07 CA 1871 कीमत 2,00,000 रुपए कुल कीमत 8,50,000 रुपए का सामान जब्त किया गया.
http://भारत सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा WhatsApp, कहा- नई नीति प्राइवेसी को खत्म कर देगी
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर किया गया. उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि तिलक सिंह ठाकुर, प्रआर अशवंत मन्नाडे, आरक्षक रामशरण पात्रे, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक सुनील चन्द्रवंशी, देवराज दाहिया, आरक्षक रामबिलास साहू, आरक्षक आशिष जांगड़े, हरिबंधु बारीक, सद्दाम सूरज कुर्रे थाना पटेवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
डॉ. सिंह की औक़ात नापने का सामर्थ्य प्रदेश कांग्रेस में नहीं : संजय https://t.co/JIRXwvGZIA
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 26, 2021







