नई दिल्ली. कई दिन की तेजी के बाद बुधवार को सोने के कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमत में भी कमी आई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में महज 97 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब घटकर 47,853 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 47,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव गिरकर 1,867 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
http://कलार समाज द्वारा अब तक 500 परिवारों को राहत सामग्री वितरित
चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट का रुख रहा. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम 1,417 रुपए घटकर 71,915 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 73,232 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव में भी कमी आई और ये 27.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठापटक के कारण बदल रहे हैं. सोने के दाम अभी भी तीन महीने के उच्चस्तर को पार करके 1,850 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ही चल रहे हैं.
http://10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 4.46 लाख से ज्यादा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण










