रायपुर. डीजीपी डीएम अवस्थी ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं. उल्लेखनीय है कि आरक्षक भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 मई से आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए थे.
http://VIDEO : लारा दत्ता-रिंकू राजगुरु की वेब सीरीज ‘हंड्रेड’ का ट्रेलर रिलीज
कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार
धमतरी. कलेक्टर रजत बंसल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य किए गए कार्यविभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को पूर्व में सौंपे गए प्रभार शाखाओं के अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे को वित्त एवं स्थापना शाखा का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा गया है. इसी तरह डिप्टी कलेक्टर एचएल गायकवाड़ को राजस्व शाखा का प्रभार सौंपा गया है. साथ ही उन्हें गंगरेल पर्यटन विकास समिति गंगरेल का प्रभारी अधिकारी और सिटी बस क्रियान्वयन एवं सतत् समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी भी बनाया गया है. डिप्टी कलेक्टर डीसी बंजारे को स्टेशनरी एवं प्रपत्र शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बताया गया है कि शेष अधिकारियों को सौंपे गए शाखाओं का प्रभार एवं अन्य निर्देश यथावत रहेगा.
http://सूखा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, सहायक शिक्षिका निलंबित







