महासमुंद. सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक खल्लारी थाने में पदस्थ आरक्षक गांजर निवासी लोकेश चंद्राकर समंस वारंट तामिल करने के लिए कोमाखान की ओर जा रहा था. इस दौरान खोपली पड़ाव के पास ओडि़शा की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचवाय 2385 ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे आरक्षक की घटनास्थल पर मौत हो गई.
https://CWC मीटिंग में दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने की मांग पर राहुल बोले- विचार करूंगा
खल्लारी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया. ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में रखा गया है. इधर, बसना थाना क्षेत्र के ग्राम लोहड़ीपुर में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस के परिजन रामप्रसाद ने बताया कि नंदलाल पटेल घर में काम कर रहा था. इस दौरान उस पर अचानक दीवार गिर गई और दबने के बाद गंभीर रुप से घायल हो गया जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है.
https://VIDEO : जसगीत पर IPS अंकिता शर्मा के साथ झूमे पुलिस जवान







