राजनांदगांव. एक आरक्षक ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अभी मौत का कोई कारण सामने नहीं आ सका है. जानकारी के मुताबिक लालबाग के इस्कॉन सिटी कॉलोनी निवासी अंकित यादव (29) खड़गांव थाने में पदस्थ था. पिछले दिनों 4-5 दिन की छुट्टी लेकर वह घर आया था. मंगलवार सुबह जब परिजन उसे जगाने के लिए गए तो अंकित का शव फंदे से लटक रहा था. घटना के दौरान घर में अंकित और उसकी मां ही थे. बताया जा रहा है कि आरक्षक अंकित अविवाहित था. आत्महत्या के पीछे क्या कारण था यह पता नहीं चल सका है. फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है.
http://पुतिन का ऐलान- रूस ने बना ली कोरोना वैक्सीन, बेटी को लगा पहला टीका
अरपा नदी के पचरीघाट पर बैराज के लिए 49 करोड़ रुपए मंजूर
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले में अरपा नदी पर पचरीघाट के पास बैराज निर्माण के लिए 48 करोड़ 97 लाख 53 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं. इस योजना से जल संरक्षण, पेयजल एवं भू-जलसंवर्धन का कार्य किया जाना प्रस्तावित है. बैराज निर्माण के कार्य को पूर्ण कराने के लिए जलसंसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जलसंसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है. बैराज निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.
http://शिवांगी-मोहसिन का म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
गृहमंत्री ने पाक्सो एक्ट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा की
रायपुर. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पाक्सो एक्ट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला की प्रशंसा की है. मंत्री श्री साहू ने इस संबंध में दिए गए प्रशंसा-पत्र में कहा है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना पलारी में दर्ज पाक्सो एक्ट प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुए टीम गठित कर त्वरित अनुसंधान कराया गया, जिसके फलस्वरूप सभी 11 आरोपियों को 10 घंटे में गिरफ्तार किया गया. यह आपके प्रोफेशनल एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण संभव हुआ है. इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा के पात्र हैं.







