पिथौरा/कसडोल. बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र के मुख्य मार्ग में बुधवार को चीतल का कच्चा मांस सहित एक आरक्षक को वन विभाग की टीम ने हिरासत में लिया है. आरोपी आरक्षक चंद्र कुमार बघेल ने अपराध स्वीकार कर लिया है. वर्तमान में आरोपी बलौदाबाजार पुलिस लाइन में पदस्थ है. पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है. अब लॉकडाउन की स्थिति में जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरे प्रदेश में कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है वहीं एक आरक्षक द्वारा बिलाईगढ़ क्षेत्र से चीतल का शिकार किए जाने की खबर है. वन विभाग के अनुसार बलौदाबाजार के समीप ही गस्त कर रही टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आरक्षक को 3 किलो चीतल मांस के साथ रंगे हाथ धर दबोचा. मामला बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है.
http://भारतीय महिला टीम ने 2021 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
विभागीय सूत्रों ने बताया कि आरोपी आरक्षक पहले सलिहा थाना बिलाईगढ़ में पदस्थ था. अनियमितता के चलते उन्हे लाइन अटैच किया गया है. बलौदाबाजार पुलिस लाइन में रहते हुए बुधवार सुबह आरोपी 80 किलोमीटर दूर बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र के मुनिचुआ पहुंच गया. जहां से चीतल का 3 किलो कच्चा मांस बेग में रखकर बलौदाबाजार के लिए निकल पड़ा. मुखबिर की सूचना पर वन अमला मुख्य मार्ग पर बम्हनमुड़ी के पास रोका और उसकी तलाशी ली. इस दौरान उसके बेग से चीतल का कच्चा मांस मिलने पर उसे हिरासत में लिया. बहरहाल, आरक्षक के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 44 (1 क), 44 (3) व 49 के तहत कार्रवाई कर 14 दिन की रिमांड में लेने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में और भी आरोपी हैं जो फरार हैं उनको जल्द हिरासत में लिया जाएगा.
http://Apple iPhone SE 2020 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







