महासमुंद. गुरुवार को यहां केंद्रीय पेट्रोलियम और आवास मंत्री हरदीप पुरी को कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी दौरे के दौरान पटेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया. सुसज्जित, सुव्यवस्थित और साफ सफाई आदि के लिए पूरी स्वास्थ्य टीम को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने मीना चंद्राकर द्वारा कई हजार नॉर्मल डिलीवरी की जानकारी मिलने पर उनकी तारीफ की. ऐसा ही अन्य उपचार हेतु आने वाले मरीज़ों की ऐसी ही स्वास्थ्य सेवा करने कहा. उन्होंने विभिन्न वार्ड कक्ष और दवाई भण्डार कक्ष का भी अवलोकन किया.
https://मधुमक्खियों के हमले से वृद्धा और नाती की मौत, महुआ बीनने गए थे जंगल
उन्होंने आज सुबह बेटे को जन्म देने वाली मां हराबाई और कल शाम को बेटी को जन्म देने वाली मां लता मनहर को बच्चे के लिए हल्के मुलायम कपड़े भेंट किए. उन्होंने मां और बच्चे को अपनी शुभकामनाएं दी. मंत्री ने इसके बाद महासमुंद के जिला अस्पताल में स्थित शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया. वहां उन्होंने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, चिकित्सा सुविधा का अवलोकन किया. उन्होंने एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) के आधार पर कमियों को दूर करने की बात कही. इससे पूर्व कांग्रेसी पहले से ही कांग्रेस भवन चौक पर काले झंडे लिए उनके विरोध में खड़े थे. जैसे ही केंद्रीय मंत्री की गाड़ी निकली, कांग्रेसी झंडा लेकर दौड़ पड़े. हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया. बाद भी नारेबाजी चलती रही.
https://‘भूल भुलैया 2’ का टीजर आउट, कार्तिक आर्यन का दिखा फुल स्वैग







