कांकेर. भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया है. इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है. कांग्रेस दफ्तर के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। उपचुनाव में कुल 1,41,662 वोट पड़े. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 65,479 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 44308 वोट और आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम को 23,417 वोट मिले हैं. नोटा को 4251 वोट मिले हैं. जीत के बाद सावित्री मंडावी ने रोड शो कर जनता का आभार जताया. भानुप्रतापुर उपचनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट कर जनता का आभार जताया है.
https://गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 7.83 करोड़ रुपए अंतरित
उन्होंने कहा कि यह सरकार के कामों पर जनता का विश्वास और स्व. मनोज मंडावी जी की जनसेवा का परिणाम है. हमने छत्तीसगढ़ में लगातार 5वां उपचुनाव जीता है. दिन-रात अथक मेहनत करने वाले कार्यकर्ता साथियों और संगठन प्रमुख मोहन मरकाम को बधाई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि रमन सिंह मुझे मुसवा, कुकर बोलते रहे. लेकिन असली बघवा जनता है और उन्होंने अपना रूप दिखाया है. यही वजह है कि भाजपा दूसरे-तीसरे पद के लिए लड़ती नजर आई. भाजपा ने भानुप्रतापपुर में सबसे चुनावी मैनेजर को झोंक दिया था, पर नतीजा सामने है.
https://सुशांत की मौत के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री!







