राजनांदगांव. शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव को पुलिस ने अनाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार चिखली इलाके में ही रहने वाली महिला ने शुक्रवार को शिकायत की थी. अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये ने उससे अनाचार किया है. उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में कुछ बताओगे को तुमको पीटा भी जाएगा.
https://किशनपुर सामूहिक हत्याकांड की अब होगी सीबीआई जांच, हाईकोर्ट का आदेश
जिसके चलते वह परेशान है और अब उसने शिकायत की है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था. केस दर्ज कर करने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
https://आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी रहीं कीमतें







