रायपुर. कांग्रेस कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे अपने 10 साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान वरिष्ठ नेता नन्दकुमार साय भी मौजूद थे. मनहरे तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष, 2 बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा वो सतनामी समाज के संरक्षक भी हैं. उनके साथ तिल्दा सरपंच के अध्यक्ष और पसदा के सरपंच मिथलेश साहू, पचरी सरपंच अभिषेक वर्मा, कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री रहे पुरनेंद्र नायक, तिल्दा जनपद पंचायत सदस्य अरूण भारद्वाज, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजू ओगरे, अनिल सोनवानी,
https://प्रिया प्रकाश वारियर ने इंग्लिश गाने पर दिखाए शानदार डांस मूव्स, आपने देखा?
दीपेंद्र वर्मा, सभापति जनपद पंचायत आरंग, किसान संघर्ष समिति नवा रायपुर के अध्यक्ष विकास टंडन, गोविंद साहू, सभापति, जनपद पंचायत आरंग टीका पटेल भी भाजपा में शामिल हुए. भाजपा में शामिल होने के लिए गुरुवार को यहां से वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली गए थे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस में महत्व नहीं दिए जाने की वजह से वे नाराज चल रहे थे.2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मनहरे ने रायपुर की आरंग सीट से टिकट की दावेदारी की थी. लेकिन पार्टी ने उनके स्थान पर वहां से डॉ. शिव कुमार डहरिया को टिकट दिया था. डहरिया अभी राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. उनके पास नगरीय प्रशासन और श्रम विभाग की जिम्मेदारी है.
https://रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, इलाज के दौरान मौत







