कोंडागांव. कांग्रेस नेता और कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पारस गोस्वामी ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार आड़का छेपड़ा वार्ड निवासी कांग्रेस नेता पारस गोस्वामी का शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर के कमरे में ही उनका शव मिला. बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भी पारस ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था. समय रहते दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली थी. तब दोस्तों से उन्होने कहा था कि कब तक उन्हें बचाएंगे और अब फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री 28 जून को करेंगे विभागीय योजनाओं की समीक्षा
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव 28 जून को विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगेण् वे वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से आयोजित बैठक में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा पंचायत संचालनालय के कार्यों की समीक्षा करेंगे.
http://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना है दाम







