पिथौरा. कसडोल क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं वन्यप्राणी, वनवासी बचाओ समिति के प्रदेश अध्यक्ष मथामणि प्रधान (58) का रविवार को निधन हो गया. श्री प्रधान विगत दिनों कोरोना की चपेट में आए थे. बाद से ही उनका उपचार चल रहा था पर रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रदेश भर के वे पहले ऐसे समाजसेवी थे जिन्होंने वन्यप्राणियों के साथ वनवासियों की सुरक्षा के लिए भी संघर्ष कर रहे थे. श्री प्रधान नगर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम गबौद (चरोदा) के निवासी थे. वे अपने पीछे 5 बेटियां व पत्नी छोड़ गए हैं. उनके निधन पर अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं सहित नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है.
http://टीकाकरण में सहयोग नहीं करने पर दो पंचायत सचिव निलंबित
आवश्यक सामग्रियों के मूल्य नियंत्रण में रखने आवश्यक कार्रवाई की मांग
पिथौरा. लॉकडाउन में नगर के गली-मोहल्लों में सोमवार से हाथ ठेलों में घूम-घूम कर सब्जी बिकने लगी है. इसके अलावा राशन दुकानदारों का मोबाइल नम्बर भी प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं. लिहाजा अब लोगों को आवश्यक सामग्री क्रय करने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा. वहीं घर पहुंच सेवा के प्रारम्भ होते ही राशन दुकानदारों, फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपने सामान के दाम दो से चार गुना तक बढ़ा दिए हैं. पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे मध्यम एवं निम्न वर्ग के लिए यह एक बड़ी विपदा की तरह है. आमजनों ने प्रशासन से आवश्यक सामग्री के मूल्य नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.
http://IPL 2021 : CSK ने RR को 45 रनों से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची







