महासमुंद. जिले में रेत माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन एवं रेत का भंडारण की शिकायतों के बाद खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई शून्य होने से अब सीधे खनिज अफसरों की मिलीभगत प्रमाणित होने लगी है. वहीं इस मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने भी रेत माफियाओं को विभागीय अधिकारियों के संरक्षण का संगीन आरोप लगाया है. ज्ञात हो कि cgjanadesh.com द्वारा लगातार अवैध रेत खनन कर उसका भंडारण करने संबंधी ख़बरें प्रकाशित की जा रही हैं.
जानकारी के अनुसार सांकरा जोंक नदी से रेत उत्खनन व भंडारण के मामले में विगत दिनों खनिज निरीक्षक की टीम ने दबिश दी थी. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार रेत भंडारण स्थल जहां रेत माफिया धड़ल्ले से रेत का उत्खनन व भंडारण नियम विरुद्ध कर रहे हैं वहां पर अधिकारियों ने कुछ कार्रवाई की थी पर इसके बाद श्री चंद्राकर ने मोबाइल उठाना ही बंद कर दिया. पर जिला खनिज अधिकारी के अनुसार अभी ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई. शिकायत मिलने के बाद टीम बनाकर कार्रवाई की जाती है. इधर, अवैध रेत खनन करने वालों पर कोई कार्रवाई न होने से इस मामले में सत्ता पक्ष की जिला पंचायत अध्यक्ष अपने ही अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगा रही हैं.
http://गाजियाबाद वीडियो मामला : स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ शिकायत दर्ज
जिले में रेत के 11 घाट
महासमुंद जिले में 11 रेत घाट स्वीकृत हैं और 18 लोगों को 10.61 हेक्टेयर में 81000 टन रेत भंडारण की अनुमति है. वर्तमान में जिले के सभी रेत घाट बरसात के कारण 15 अक्टूबर तक बंद हैं. बावजूद रेत माफिया धड़ल्ले से रेत का उत्खनन एवं भंडारण कर रहे हैं. रेत माफिया भंडारण की अनुमति लिए हैं उससे ज्यादा रेत का भंडारण अन्य जगहों पर करके रेत का पहाड़ बना दिए हैं. जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है. शासकीय रिकार्ड के अनुसार सांकरा में दिव्या उप्पल को खसरा नं 341, 342 के 0.90 हेक्टेयर में 5000 टन रेत भण्डारण की अनुमति है पर इसके अलावा कई रेत माफिया और जगहों पर हजारों डम्फर रेत का भंडारण अवैध रुप से कर रखे हैं.
जिसकी शिकायत जिला पंचायत अध्यक्ष कई बार खनिज अधिकारी से कर चुकी हैं पर कार्रवाई अभी तक नहीं हुई. जिला पंचायत अध्यक्ष से मीडिया ने जब सवाल किया तो उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन व भंडारण बिना आला अधिकारियों के मिलीभगत के संभव नहीं है. इस पूरे मामले में खनिज अधिकारी आरोपों पर कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए समय-समय पर कार्रवाई किए जाने का रटारटाया राग अलाप रहे हैं.
http://चाणक्य नीति : सुखी जीवन चाहते हैं तो जरूर रखें इस बात का ध्यान
टीम गठित कर जांच करवाएंगे : भारद्वाज
जिला खनिज अधिकारी एचडी भारद्वाज ने उक्त संबंध में मीडिया से चर्चा में कहा कि रेत खदानें बरसात के कारण 15 अक्टूबर तक बंद कर दी गई है. उत्खनन पूरी तरह बंद है। शिकायत मिलने पर वे उड़नदस्ता टीम गठित कर कार्रवाई करेंगे. कार्रवाई में नियमानुसार अर्थदंड किया जाएगा. बहरहाल, जिले भर की नदियों से वर्तमान में रोक के बावजूद रेत खनन कार्य जोरों पर है पर यह विभाग को दिखाई नहीं दे रहा है. इस बात की चर्चा पूरे जिले में है. बावजूद खनिज विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना कई सवालो को जन्म देता है.
DAP में सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी, डीप ओसियन मिशन को भी मंजूरी https://t.co/PXMYQWamOO
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 16, 2021
प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालय एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पताल बनेंगे सर्व सुविधा संपन्न : सीएम भूपेश https://t.co/Yu2r8kJk2z
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 16, 2021
2021 Jaguar F-Pace भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/2XSpbPT9Qu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 17, 2021







