আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आत्ममुग्ध मुखिया की चाटुकारिता में सभी हदें लांघ दी कांग्रेस ने : अनुराग

Published on: August 23, 2021
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के लिए सरकारी पैसों से की जा रही विज्ञापनबाजी और स्कूली बच्चों के किए जा रहे बौद्धिक शोषण को लेकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा है. उन्होने कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के नाम पर किए जा रहे इस भौंडे राजनीतिक प्रदर्शन को क़तई उचित नहीं ठहराया जा सकता. एक तरफ मुख्यमंत्री गाहे-बगाहे प्रदेश की आर्थिक बदहाली का रोना रोते हैं, वहीं दूसरी तरफ ख़जाना लुटाकर चाटुकारिता की सारी हदें पार कर दी गई हैं. श्री सिंहदेव ने प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों में मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर रखी गईं कथित निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को व्यक्ति पूजा का सबसे निकृष्ट उदाहरण बताया.

http://मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़ा जा रहा नया खुशहाल छत्तीसगढ़ : अग्नि

उन्होंने कहा कि इस समूचे आयोजन से स्कूली बच्चों का बौद्धिक शोषण करने तक से यह सरकार और कांग्रेस बाज नहीं आई है. बच्चों के लिए निबंध स्पर्धा के निर्धारित विषय ‘छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का योगदान’ और सामान्य ज्ञान स्पर्धा के आधे से अधिक प्रश्नों के जरिए कांग्रेस और प्रदेश सरकार आख़िरकार क्या यही साबित करना चाह रही है कि मुख्यमंत्री बघेल से पहले छत्तीसगढ़ के विकास और लोक-संस्कृति की पहचान कायम करने में किसी का कोई योगदान ही नहीं था. श्री सिंहदेव ने कहा कि इस तरह की कुंठाग्रस्त व्यक्ति पूजा के बजाय कांग्रेस और प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के इतिहास पुरुषों, राजनीतिक विचारकों, विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों और उनके स्वप्नदर्शी महापुरुषों, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं, सामाजिक ताने-बाने, आर्थिक प्रगति व समृद्धि में छत्तीसगढ़ के ग्रामों की महती भूमिका से जुड़े विषयों पर केंद्रित होकर आयोजनों का स्वरूप तय करती तो यह आने वाली पीढ़ी को अपने प्रदेश की गौरवशाली परम्पराओं से. यशस्वी इतिहास पुरुषों व संस्कृति के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक सरोकारों से जोड़ती, लेकिन वैचारिक दरिद्रता के चलते कांग्रेस नेतृत्व की राजनीतिक समझ को काठ मार गया है. मुख्यमंत्री बघेल द्वारा जन्मदिन के बहाने सरकारी ख़जाने से मिथ्या आत्म-स्तुति कराने पर कड़ा ऐतराज़ जताते हुए कहा कि झूठ और भ्रम फैलाकर क़दम-क़दम पर अनर्गल प्रलाप करने और अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बनने में लगी इस प्रदेश सरकार को जन-धन का इस तरह अपव्यय करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

http://50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ Vivo Y33s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

श्री सिंहदेव ने कहा कि लगातार बढ़ते अपराध, किसानों समेत प्रदेश के हर वर्ग के साथ सिर्फ़ और सिर्फ़ छल-कपट, विश्वासघात, वादाख़िलाफ़ी व ओछे दर्जे की राजनीति ही जिस सरकार की ढाई-पौने तीन साल की कुलजमा उपलब्धियाँ हों, प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार और केंद्र की मौज़ूदा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सीधे लाभ से ज़रूरतमंदों को वंचित रखने के लिए साजिशाना ताना-बुनने में अपना कार्यकाल खपा रही हो और भाजपा सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को अपना बताकर झूठी वाहवाही बटोरने में लगी हो, उस सरकार और दल को व्यक्ति पूजा में ऐसी उटपटांग हरकतें करने पर शर्मिन्दा होना चाहिए, लोकतंत्र में ऐसा महिमामंडन निहायत ही अशोभनीय और निंदनीय है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now