तारेश साहू
खल्लारी. चरौदा स्थित रेस्ट हाउस में खल्लारी (बागबाहरा ब्लॉक) ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मिलन समारोह विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर के नेतृत्व में हुआ. मुख्यअतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव, अध्यक्षता बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष अंकित बागबाहरा, विशेष अतिथि बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, खल्लारी व्यवसायी मनहरण गुप्ता, महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश राजपूत, मामाभांचा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कोमल महानंद, खल्लारी सरपंच रामलाल सिन्हा, मरार कसहीबाहरा सरपंच रिंकू चेतन चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रहास साहू, ग्राम पंचायत चरौदा बांध के सरपंच प्रतिनिधि कुंजलाल साहू सहित क्षेत्र के आदि कांग्रेसजन थे. विधायक द्वारिकाधीश ने कहा कि एकजुटता ही कांग्रेस की ताकत है और कांग्रेस ने हमेशा से जनता और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है. प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांवों के विकास के लिए हमेशा हर वर्गों के साथ खड़ी है.
http://उन्नयन के बाद शिक्षक की नियुक्ति नहीं, कलेक्टर जनचौपाल पहुंचे गांव वाले
कार्यकताओं की बदौलत ही हमें प्रतिनिधित्व का मौका मिला है जिससे प्रदेश में आज कांग्रेस की सरकार है. बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने भी कार्यकताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया. अंत में विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर ने आभार व्यक्त किया. इस दौरान परमानंद बरिहा, कार्तिक चक्रधारी, परस सोनवानी, माखन चक्रधारी, रज्जाक खान, कमल साहू, सुरेश सहिस, महेंद्र बंजारे, मोहन कुलदीप, रूपेन्द्र गिरी गोस्वामी, संतराम सिन्हा, रोहित यादव, संतराम दीवान, संतोष वैष्णव, घना निर्मलकर, वरुण यादव, दीपक पटेल, नरेंद्र सिन्हा, हितेश साहू, शेखर चंद्राकर, अखिलेश गिरी, ओमप्रकाश साहू, खोमन यादव, पन्ना यादव, मोती ध्रुव, इन्द्र कुमार, केवल यादव, बैतल पटेल, प्रेमलाल दीवान, भीम साहू, बंशी गेंदले, विजय मिर्चे, खुबी पटेल, कमलेश साहू, देवनारायण सेन सहित कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
http://नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, सभी मनोकामनाएं हो जाएगी पूरी







