আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

युवाओं की अनदेखी कर रही कांग्रेस सरकार : मिलिंद चंद्राकर

Published on: March 7, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मिलिंद चन्द्राकर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में युवाओं की अनदेखी की जा रही है. सरकार ने वादा किया था कि 10 लाख युवाओं को 2500 बेरोज़गारी भत्ता देंगे. कहा था कि नौकरियां निकालेंगे पर औसत से भी कम सरकारी नौकरियां निकल रही है. ईज़ ऑफ डूइंग, इन्नोवेशन जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ अब पिछड़ चुका है. जिस गति से छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा था वह पूरा थम सा गया है. युवाओं के हितों के लिए सरकार की क्या सोच है यह स्पष्ट नहीं है. युवा प्रदेश के साथ देश का भविष्य है.

http://अब तक 1188 लोगों को लगाया जा चुका कोरोनारोधी टीका

चुनाव के वक़्त जितने वादे युवाओं से किए गए थे कांग्रेस सरकार ने एक भी पूरा नहीं किया है. उन्होने कहा कि सरकार युवाओं की अनदेखी ना करे. उनके लिए नए रोजगार ज्यादा से ज्यादा सृजित करें, रोजगार का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं होती, उनके लिए नए अवसर भी पैदा करें ताकि युवा बिज़नेस आदि कर सकें और इतना काबिल बने की वह खुद रोजगार दे सकें. उन्होने सरकार से मांग की है कि सभी वादे जो युवाओं से किए थे वह जल्द से जल्द पूरा करें. उन्होने कहा कि युवाओ के हक के लिए भाजयुमो हमेशा लड़ता रहेगा. भारतीय जनता युवा मोर्चा हर समय युवाओं के साथ है.

http://स्व. नंदकुमार पटेल के नाम से किया जाएगा बिरगांव कॉलेज का नामकरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now