बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खपरी में आयोजित अधिकारियों की बैठक में विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान तखतपुर में खुड़िया जलाशय से पानी की सप्लाई की घोषणा के संबंध में कहा कि इसके लिए अधिकारी जल्द कार्ययोजना तैयार करें. मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र कराने और गांवों में शिविर लगाकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर लगाकर पात्र लोगों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन लेकर सभी पात्र लोगों को पट्टा प्रदान करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंक के संबंध में पहली बार शिकायत आई है कि किसान एक दिन में 49 हजार रुपए ही निकाल पा रहे हैं.
https://DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार
इस पर मुख्यमंत्री ने विसंगति दूर करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि पटवारी मुख्यालय में नहीं बैठते, अधिकारी जांच करें और पटवारियों का मुख्यालय में बैठना सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों के खिलाफ रिश्वत की शिकायत आ रही है, एसडीएम जांच कर कार्रवाई करें, ऐसा नहीं होने पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि गुंडा गर्दी करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई करें. जमीन विवाद एक कारण है तो राजस्व और पुलिस समन्वय कर गुंडागर्दी को रोके वरना अधिकारियों पर करवाई होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पोड़ी कला विंध्यसार खम्हरिया के स्कूलों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आई है, जिला शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण कर समस्या का निराकरण करें एवं अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करें.







