আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिकायत- सरपंच पति ने निर्माणाधीन अटल आवास को तोड़कर गरीबों को रातों-रात बेघर किया

Published on: November 22, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पंचायत बंसूला के ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ धारा 40 के तहत कार्रवाई की मांग की है. सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायत की है कि बंसूला के सरपंच पति ने निर्माणाधीन अटल आवास को तोड़कर वहां रह रहे गरीबों को रातों-रात बेघर किया तथा वहां के ईट एवं छड़ से अपना घर बनवाया. व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से तालाब पाट में सीसी रोड का अवैधानिक निर्माण करवाया. सचिव से बात करने पर उन्होंने बताया कि सीसी रोड निर्माण के लिए किसी भी प्रकार का प्रस्ताव पास नहीं किया गया है न हीं किसी व्यक्ति का कोई आवेदन आया है. वार्ड 13 में आंगनबाड़ी क्रमांक 1 के समीप खाली शासकीय जमीन पर चावल वितरण करने हेतु मकान बन रहा है बोलकर गांव वालों को बरगला कर अवैध मकान का निर्माण किया तथा उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश किया जा रहा है.

https://पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती, शिक्षाकर्मियों को राहत, जानिए मंत्रिपरिषद के निर्णय

शासन के रुपए का तीन-तीन बार एक ही रोड के लिए दुरुपयोग किया गया और वाट्सऐप ग्रुप में 70 साल में जो विकास नहीं हुआ है वह विकास आज हो रहा है बोलकर वाहवाही लूटी गई. अवैध सीसी रोड बनाया गया है जिसमें जमींदार को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय तालाब के मेड को काटकर रोड बनाकर दिया गया है ताकि जमींदार के पास उस जमीन में जाने का रास्ता नहीं था इसलिए उसे तालाब मेड़ पर सीसी रोड उपलब्ध कराया गया है. तालाब ठेका मछली पालन के लिए दिया गया पैसा का कोई हिसाब नहीं है. पूर्व सरपंच द्वारा प्रभार दिए जाते समय बंसूला ग्राम पंचायत में 13 लाख 67 हजार रुपए छोड़े गए थे. वह पैसा कहां खर्च हुआ इसका भी कोई हिसाब नहीं है. एसडीएम से धारा 40 के तहत कार्रवाई की मांग बंसूला ग्रामवासियों ने की है.

https://यूजर्स को झटका, Airtel ने 25 फीसदी तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान्स की कीमतें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now