আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हितग्राहियों से पैसा लेने की शिकायत, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निलंबित

Published on: July 31, 2020
---Advertisement---

कांकेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उईके ने नरहरपुर विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र दुधावा में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) श्रीमती रमादेवी वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती रमादेवी वर्मा को प्रसव उपरांत हितग्राहियों से पैसा लेने की शिकायत पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी नरहरपुर द्वारा किए गए जांच में सही पाए जाने पर उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर को प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत की गई है, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.

http://कोरोना से अधिक प्रशासनिक दहशत, अत्यावश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी भी

उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

कांकेर. कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हरिहरपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह जिनका पंजीयन जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में (एनआरएलएम) के तहत् आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हो एवं सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो तथा वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समिति जिनका पंजीयन छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत सहकारिता अधिनियम के अधीन तीन माह पूर्व से पंजीकृत हुआ हो, इत्यादि संस्थायें उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अगस्त की शाम 5 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. इस संबंध में  आवेदन का निर्धारित प्रारूप एवं अधिक जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर से संपर्क किया जा सकता है.

http://Oppo Reno 4 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now