रायपुर. कोरिया जिले के बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व विधायक बोधराम कंवर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है. इसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और महामंत्री अर्जुन तिवारी को भी शामिल किया गया है. इस समिति को तत्काल ही बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा जाने का निर्देश हुआ है. कहा गया है वे वहां पार्षदों और स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लें. इस समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है.
https://नए साल पर मौनी रॉय का बोल्ड लुक, वायरल हो रही तस्वीरें
बता दें कि बैकुंठपुर नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस के 11 पार्षद, भाजपा के 7 और दो निर्दलीय पार्षद थे. यहां कांग्रेस की साधना जायसवाल का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था. लेकिन, भाजपा की प्रत्याशी नविता ने उन्हें हरा दिया. वहीं शिवपुर चरचा नगर पालिका में अध्यक्ष तो कांग्रेस का बना, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत हो गई. यहां भी क्रॉस वोटिंग हुई. कांग्रेस के अध्यक्ष को 10 और उपाध्यक्ष को 7 वोट मिले. आठ वोट पाकर भाजपा के राकेश सिंह उपाध्यक्ष बन गए. यहां कांग्रेस की लालमुनी यादव ने भाजपा के अरुण कुमार जायसवाल को अध्यक्ष पद पर हरा दिया. कांग्रेस को यहां 10 वोट और बीजेपी को 5 वोट मिले हैं.
https://आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल की बच्ची को घेरकर नोंच डाला







