नई दिल्ली. साउथ एक्ट्रेस-सिंगर सौंदर्या को सोशल मीडिया पर एक कॉलेज के प्रोफेसर ने अभद्र मैसेज भेजे हैं और उन्हें हैरास किया है. ऐसे में उन्होंने इस प्रोफेसर को सबक सिखाने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर ही उसकी क्लास भी लगा दी. सिंगर के मुताबिक एक कॉलेज प्रोफेसर होकर वह इस तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, जो कि काफी दुखद है. इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को लेकर भी चिंता जाहिर की है. सिंगर इस बात को लेकर चिंता में हैं कि जहां इस तरह के प्रोफेसर पढ़ाते होंगे, वहां लड़कियां खुद को कैसे सेफ महसूस करती होंगी.
इन मैसेज के बाद सौंदर्या ने प्रोफेसर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने लिखा- एक महिला से प्रोफेसर इस तरह बात करता है. बहुत ही शर्मनाक. उनकी प्रोफाइल के मुताबिक, वह मदुरई में प्रोफेसर हैं. मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि क्या उस कॉलेज की लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करती होंगी. अभद्र मैसेजेस आने के बाद सिंगर ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रोफेसर को इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया है. वहीं, सौंदर्या के उठाए इस कदम को लेकर अब हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है.
http://रासायनिक खाद, उर्वरक के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन










