আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना पॉजिटिव, की ये अपील

Published on: April 9, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है. एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन ट्रू नॉट टेस्ट में जांच किए जाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. श्री जैन ने संक्रमण से बचाव के लिए उनसे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को कोरोना जांच कराने की अपील की है. वे स्वयं होम आइसोलेट होकर दवा-इलाज ले रहे हैं.

http://वित्तीय अनियमितता और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, सहायक ग्रेड 2 निलंबित

एक हफ्ते ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेंगे

महासमुंद. ज़िला परिवहन कार्यालय में परिवहन अधिकारी सहित कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव आने के कारण एक हफ्ते ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया नहीं होगी. बाकि काम सुचारु रूप से सम्पन्न होंगे. ज़िला परिवहन अधिकारी मोहनलाल साहू ने दूरभाष पर बताया कि अधिकारी सहित पाँच कर्मचारियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के कारण सोमवार 12 अप्रैल से अगले सात दिनों तक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की कोई प्रक्रिया नही होगी. सब ठीक रहा तो 19 अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे.

http://अंजलि राघव का नया गाना रिलीज, हो रहा वायरल

उपअभियंता के पदों पर नियुक्ति आदेश तत्काल जारी करने के निर्देश

रायपुर. संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं यांत्रिकी प्रकोष्ठ में उप अभियंता (सिविल) के रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती के संबंध में संबंधित आयुक्त नगर पालिक निगम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है कि उप अभियंता सिविल पद पर नियुक्ति आदेश तत्काल जारी कर शासन एवं संचालनालय को पालन प्रतिवेदन से सप्ताह में अवगत कराएं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now