আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कलेक्टर का स्टेनो 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published on: December 19, 2019
---Advertisement---

कोरिया. कलेक्टर के स्टेनो को एसीबी ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि कलेक्टर के स्टेनो संतोष पाण्डेय ने लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ उमेश कुजूर को सरकारी आवास आबंटित करने के नाम पर 30 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी. जानकारी के मुताबिक, उमेश कुजूर लैब टेक्नीशियन के पद पर कोरिया में नियुक्त हैं. उन्होंने सरकारी आवास के लिए कलेक्टर कार्यालय में आवेदन लगाया था. आरोप है कि कलेक्टर ऑफिस में तैनात स्टेनो संतोष पांडेय ने आवास के आबंटन के लिए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी.

http://हल्के दबाव में ही उखड़ रहे मुख्य मार्ग में लगाए गए टाइल्स

स्टेनो से हुई बातचीत को लैब टेक्नीशियन ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था और  इस रिकॉर्डिंग को 9 दिसंबर को एसीबी को सौंप दिया. मामले की तस्दीक करने के बाद एसीबी ने ट्रैप का आयोजन किया और 19 दिसंबर को रुपए देने की तारीख तय की गई. गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय में लैब टेक्नीशियन उमेश कुजूर ने रिश्वत के रुपए स्टेनो ने जैसे ही संतोष पांडेय को दिए एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया.

http://Nokia 2.3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now