महासमुंद. कलेक्टर डोमन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था. ज़िला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम उनका ट्रू नॉट (आरटीपीसीआर) जांच की गई. रविवार को जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर कलेक्टर होम आइसोलेशन में चले गए हैं. डक्टरों ने कहा कि हल्ले लक्षण है, वे निगरानी में है. इधर, कलेक्टर सिंह ने भी हाल ही में उनके संपर्क में आए अधिकारियों और अन्य लोगों से किसी प्रकार के लक्षण नज़र आने पर कोरोना जांच कराने की अपील की है.
कल से लगेगा वैक्सीन का बूस्टर डोज
महासमुंद. 10 जनवरी यानी सोमवार से हेल्थ वर्कर, फ्रटंलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की तीसरी बूस्टर डोस यानी की प्रिकॉशन डोज लगनी शुरू हो जाएगी. किशोरों-किशोरियों के बाद अब देश में कोरोना वैक्सीन की एहतियात खुराक देने के लिए तैयारियां कर ली गई है. डॉ. मुकुंद राव ने बताया कि 10 जनवरी से टीके का बूस्टर डोज दिया जाएगा. इसमें 60 प्लस के 20300 कोमोर्बिड, 8900 हेल्थ केयर वर्कर और 5600 फ्रंटलाइन वर्कर को तीसरा डोज लगेगा. ज़िला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. इधर राज्य सरकार के राज्य नोडल अधिकारी कोविड 19 ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है. उन्होंने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर गाइडलाइन के अनुरूप टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है.
https://VIDEO : भोजपुरी गाने पर देसी अंदाज में झूमती दिखीं आम्रपाली दुबे







