रायपुर. गोकुल नगर में एक नारियल पानी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद अज्ञात आरोपी फरार है. जानकारी के अनुसार मृतक राकेश जायसवाल है नारियल पानी का व्यवसाय करता था. बताया जा रहा है कि मृतक का शराब पीने के दौरान किसी के साथ विवाद हुआ. जिसके बाद उसके सीने में गोली मारी गई. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 9:30 बजे की है.
http://फसलों की क्रय सीमा बढ़ाई गई, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय
किसी अज्ञात आरोपी ने नारियल पानी के व्यवसायी राकेश जायसवाल को सीने में गोली मार दी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक मूलतः यूपी के जौनपुर का रहने वाला है. दो-तीन साल पहले ही वह रायपुर आया था. आरडीए कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था. उसकी पत्नी किराने का दुकान चलाती है. गोली मारने की वजहों का पता नहीं चल पाया है, किस वजह से हत्या की गई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
http://मुख्यमंत्री भूपेश का अपने ही दल के जनप्रतिनिधि के साथ यह कैसा व्यवहार?







