रायपुर. हिमाचल प्रदेश से लौटकर बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हड़ताली कर्मचारी-अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अब वे हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौट आएं. छह प्रतिशत डीए तो पहले ही बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री से मुलाकात की कर्मचारियों की मांग पर भूपेश बघेल ने कहा कि मुझसे मिलकर गए हैं, उसके बाद ही हड़ताल किए. पहले मिले तो मैंने कहा कि 6 प्रतिशत दे देंगे फिर से काम पर लौट गए. दूसरा ग्रुप भी आया तो मैंने कहा कि चलो काम पर लौटो. मुझसे मिलकर ही तो हड़ताल में गए हैं. काम पर लौटो उसके बाद मिल लो, इसमें मुझे कोई तकलीफ थोड़े ही है. पहले काम पर लौटें तो सही.
https://नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा, नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
हड़ताल खत्म नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लौट आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी. जो आदेश है वह तो है. एक-दो तारीख तक ज्वाइन कर लेते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होगी. उसके बाद सर्विस ब्रेक भी होगा और तनख्वाह काटने की भी कार्रवाई होगी. इससे पहले मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर ट्वीट कर अधिकारी-कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की थी. उनका कहना था कि लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुक जाने से जनता को असुविधा हो रही है. अत: आप सभी कर्तव्यों का निर्वहन करें. मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी सरकार कर्मचारी हित के लिए सदैव तत्पर है. पुरानी पेंशन योजना उसका एक उदाहरण है. राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं, आगे भी लेते रहेंगे.
https://EIS सपोर्ट के साथ Vivo Y35 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







