আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जल संकट को लेकर सीएमओ का घेराव कल

Published on: October 13, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. वार्ड 1 रेलवे किनारे में लंबे समय से जल संकट को लेकर 14 अक्टूबर दोपहर 12 बजे सीएमओ का घेराव किया जाएगा. पार्षद देवीचंद राठी ने बताया कि घेराव पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा के नेतृत्व में पटरी किनारे के लोगों के साथ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पालिका ने शहर की पाइप लाइन बिछाने के लिए 11 करोड़ का ठेका दे रखा है. ठेकेदार साल भर में कछुआ चाल से काम करा रहा है.

http://हाथियों से सामना, जनपद अध्यक्ष ने कार छोड़ झाड़ियों में छिपकर बचाई जान

अनियंत्रित ट्रक ने नाना-नाती को चपेट में लिया, मौत

महासमुंद. ट्रक की चपेट में साइकिल सवार एक वृद्ध व 13 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. पटेवा पुलिस के मुताबिक शनिवार को ग्राम खट्टा निवासी गोकुल खडिय़ा पिता लखन (65) अपने नाती बरेकेलखुर्द निवासी समीर खडिय़ा पिता जागेश्वर (13) को छोड़ने खट्टा से बरेकेल साइकिल में जा रहा था. इधर, ट्रक क्रमांक सीजी 04 जीजी 9843 सरायपाली से रायपुर की ओर जा रहा था. पटेवा के पास हाईवे पर ग्राम चिरको पड़ाव के पास ट्रक का आगे टायर पंचर होते ही वह अनियंत्रित हो गया और बरेकेल जा रहे गोकुल खड़िया व समीर खड़ियाको अपनी चपेट में लिया. इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक वृद्ध बच्चे का नाना था.

http://INDvSA : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now